मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

ट्रेन में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभाग की सख्ती, वसूला लाखों का जुर्माना

On: August 19, 2026 12:22 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लुधियाना (नितिन) : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा मंगलवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि फिरोजपुर मंडल द्वारा आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाजनक एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट/अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। 

इस अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 483 मामले पकड़े गए तथा रेलवे नियमों के 3,84,210/- रुपए का रेल राजस्व वसूला गया। इस अभियान में 10 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही अभियान के दौरान, यात्रियों को उचित वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित भी किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर सम्बन्धित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें और बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा से बचें। स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफ़ॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। फिरोजपुर मंडल यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment