मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव को समर्पित जिला अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान जारी

On: August 18, 2026 1:07 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर ( नितिन ): पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव को समर्पित जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा जिले भर में 6.50 लाख पौधे लगाने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान तेजी से जारी है। विभिन्न विभागों और सामाजिक सेवा संस्थाओं द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधारोपण की इस मुहिम में बच्चे और बुजुर्ग भी विशेष योगदान दे रहे हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी ने संपूर्ण मानवता को समानता, निःस्वार्थ सेवा और प्रकृति से प्रेम करने का संदेश दिया। गुरु साहिब के 650वें प्रकाश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में 6.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी विभाग और सामाजिक सेवा संस्थाएं मिलकर कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि ये पौधे गांवों की साझा जगहों, शामलात जमीनों, शहरी पार्कों, सरकारी एवं निजी स्कूलों-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, सड़कों के किनारों, नहरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में बच्चे और बुजुर्ग भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करते हुए उन्हें बड़े पेड़ों के रूप में विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग या संस्था को पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे, उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसी विभाग या संस्था की होगी।

उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक सेवा संस्थाओं, क्लबों और आम लोगों से इस पर्यावरण हितैषी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी उचित देखभाल करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि यह प्रयास श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को व्यवहार में अपनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हराभरा वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा सभी सरकारी विभागों और सामाजिक सेवा संस्थाओं को आवश्यकता के अनुसार पौधे निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे पैंथर डिवीजन द्वारा शहीदों और वीर नारियों को समर्पित महिला बाइक रैली का आयोजन,46 महिला बाइक राइडरों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

हिंदुस्तान में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा को खत्म करने के प्रावधान की याचिका को किया खारिज, जानिए अब सजा का क्या होगा नया प्रावधान

उत्तर प्रदेश के सुनौली जिले में फर्जी हिंदुस्तानी दस्तावेज के साथ थाई महिला गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्ट माफिया पर कसा शिकंजा, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शुरू की नई सरकारी बस सेवा

शहीद मदन लाल ढींगरा के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर में राज्य स्तरीय समारोह,कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और विधायकों ने शहीद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अमृतसर की टीया का इसरो के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट मिशन के लिए चयन

Leave a Comment