मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

79वीं सीनियर राष्ट्रीय डाइविंग चैंपियनशिप-2026 में भारतीय रेलवे का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

हमें फॉलो करें:
ad copy


उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि लखनऊ मंडल में कार्यरत हिमांशु तिवारी, कार्यालय अधीक्षक (कार्मिक)/लखनऊ, ने लगातार दूसरे वर्ष भारतीय रेलवे एक्वाटिक टीम (रेलवे जलीय क्रीड़ा) के कोच के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का सफल निर्वहन किया।

दिनांक 07 से 09 जुलाई, 2026 तक चेन्नई में आयोजित 79वीं सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक (डाइविंग) चैंपियनशिप-2026 में भारतीय रेलवे डाइविंग टीम ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक कुल पदक (Highest Aggregate Medal Tally) अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला डाइविंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन (Overall Winners) का खिताब अपने नाम किया, जबकि पुरुष डाइविंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर ओवरऑल रनर्स-अप (Overall Runners-up) का स्थान प्राप्त किया।

भारतीय रेलवे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में टीम के कोच हिमांशु तिवारी के कुशल मार्गदर्शन, तकनीकी दक्षता एवं खिलाड़ियों के सतत प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लगातार दूसरे वर्ष भारतीय रेलवे टीम के कोच के रूप में उनकी नियुक्ति तथा उनके नेतृत्व में टीम द्वारा प्राप्त यह उपलब्धि उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लिए गौरव का विषय है।


उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने हिमांशु तिवारी तथा भारतीय रेलवे डाइविंग टीम के सभी खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment