मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

घायल युवती को देख रुके केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,इलाज का प्रबंध कराया अपनी गाड़ी में अस्पताल भेजा, अमृतसर से जा रहे थे जालंधर

On: July 20, 2026 3:34 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है रविवार को श्री हरमंदिर साहिब गोल्डन टेंपल में माथा टेकने और अरदास करने के बाद वह जालंधर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक सड़क हादसा दिखाई दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गई थी. घायल व्यक्ति को देखकर चिराग पासवान ने अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली और बिना देरी के युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया उनके स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने घायल युवती को सावधानी से वाहन में बैठाया और समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने अपनी यात्रा आगे बढ़ा ने से पहले यह सुनिश्चित किया कि उसे तुरंत चिकित्सा सहायता मिले।

मंत्री खुद मौके के हालात का जायजा लेते नजर आए आपको बता दें यह घटना जालंधर से करीब 10 से 15 किलोमीटर पहले डेरा सचखंड बल्ला के पास हुई पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री खुद मौके के हालात का जायजा लेते हैं घायल युवती को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के निर्देश देते हैं।
मदद के लिए आगे आना एक सराहनीय पहल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है की राजनीति से अलग हटकर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना एक सराहनीय पहल, लोग चिराग चिराग पासवान के इस व्यवहार की प्रशंसा करते हुए ऐसे संवेदनशील और जिम्मेदार काम बता रहे हैं। वायरल वीडियो पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं लोग उनके फैसले की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित मैराथन 12 सितंबर को अमृतसर में की जाएगी आयोजित

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम सेठ ने सचिन पायलट से की मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने पर दी बधाई

पंजाब में बसों के चक्का जाम की चेतावनी, आज की मीटिंग पर टिकी निगाहें

Ludhiana : 11 सितंबर तक कोर्ट में ‘No Work Day’, जानें क्या है खबर

शराब के नशे में बच्ची से शर्मनाक काम: निर्माणाधीन मकान में ले जाकर की दरिंदगी, लोगों ने रंगे हाथों दबोच की छित्तर परेड

बिहार में बाढ़ के बीच सम्राट सरकार का मेगा प्लान, प्रभारी मंत्री-सचिव 13 जिलों में करेंगे कैंप, पटना के तटबंधों पर खास नजर, बाढ़ राहत के लिए आपदा प्रबंधन विभाग मुस्तैद

Leave a Comment