रोडवेज अधिकारी की शिकायत पर तीन लोगों पर एससी,एसटी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
आलमबाग : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज के लखनऊ क्षेत्र के उपनगरीय हैदरगढ़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने संविदा चालक, परिचालक पर साथी संग जातिसूचक गालियां दे मारपीट धमकी देने का आरोप लगाया है। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज के लखनऊ क्षेत्र के उपनगरीय हैदरगढ़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद के अनुसार वह आलमबाग थाना क्षेत्र मे रहते है बीते 29 जून को विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद संविदा चालक निजामुद्दीन और संविदा परिचालक वीरेन्द्र विक्रम मिश्रा की संविदा समाप्त कर दी गई थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर मंगलवार 30 जून की सुबह करीब 9:55 बजे दोनों आरोपियों ने रामनगर आलमबाग स्थित सोफिया टेलर की दुकान के पास उन्हें घेर लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए । वही पीडित का कहना था उन्हें आरोपियों के पास किसी हथियार होने का भी संदेह था और वे कह रहे थे कि निकालो, पीछे से खत्म कर दो। उन्होंने किसी तरह मौके से जान बचा पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी देने के साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों को आलमबाग बस टर्मिनल पहुंच जानकारी दे स्थानीय मानक नगर थाने मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। आरोप है कि घटना को शाहजहांपुर निवासी पूर्व संविदा परिचालक एवं वर्तमान में स्वयं को पत्रकार बताने वाले तबरेज आलम के उकसावे और संरक्षण में अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार पीडित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर तीन लोगों पर एससी,एसटी समेत मारपीट धमकी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले मे जांच कारवाई की जा रही है।








