पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजना “सीएम दी योगशाला” के तहत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे राज्य में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमृतसर में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) श्री रुपिंदरपाल सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं तथा सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) श्री रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6:00 बजे गुरु नानक स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) में आयोजित किया जाएगा।









