मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

संगठन मजबूती को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 414 शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

On: May 25, 2026 6:02 PM
हमें फॉलो करें:
संगठन मजबूती को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 414 शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन
ad copy

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा रविवार को महानगर के सभी 414 शक्तिकेंद्रों पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मध्य विधानसभा के मध्य-1 मंडल के रफी अहमद किदवई सी शक्तिकेंद्र पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह उपस्थित रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की नियमित बैठकों से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और समन्वय बढ़ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

संगठन मजबूती को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 414 शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन

वहीं कैंट-1 के गुरु नानक नगर बी पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शक्तिकेंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी ताकत बूथ और शक्तिकेंद्र स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक एवं अंतिम रविवार को बूथ की बैठक संपन्न होगी, जिसमें अंतिम रविवार को मन की बात के कार्यक्रम के बाद बूथ की बैठक आयोजित की जाएगी।

“शक्तिकेंद्र अतिथि” बैठकों के लिए भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा विभिन्न विधानसभा एवं मंडलों के शक्तिकेंद्रों पर बैठक की गई। जिसमें मध्य-3 के यहियागंज सेक्टर ए पर डॉ श्वेता सिंह, मध्य-4 के मालवीय नगर ए पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा एवं मालवीय नगर बी पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, पश्चिम-1 के साहदगंज पर उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, पश्चिम-2 के लाल जी टंडन ए शक्तिकेंद्र पर राहुल राज रस्तोगी को जिम्मेदारी दी गई।

इसी प्रकार कैंट-2 के राम जानकी नगर पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व-1 के गोमतीनगर बी पर प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, राजीव गांधी-2 ए पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, चिनहट-2 ई पर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, उत्तर-5 के जानकीपुरम-2 में डॉ नीरज बोरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

सिर्फ ₹55 में 1000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का धमाका, जियो ने लॉन्च किया नया JioTV Pro Pack

हज़रत कासिम शहीद बाबा का सालाना उर्स 27 जुलाई 2026 से तैयारियां शुरू

लखनऊ एयरपोर्ट पर 90 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ

ब्लड टेस्ट से शुरुआती कैंसर की होगी पहचान, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट

अमृतसर के तरन तारन में घरेलू विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, परिवार से मारपीट करने पर बेटी ने की थी शिकायत सब इंस्पेक्टर की वर्दी फटी कांस्टेबल की उंगली टूटी

लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के विकास कार्यों को लेकर ‘दिशा’ समिति की बैठक आयोजित,शहर की स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों में मिलावट, ट्रैफिक प्रबंधन एवं विकास परियोजनाओं पर विशेष दिया जा रहा ध्यान

Leave a Comment