मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लुधियाना में मनचले की करतूत आई सामने बीकानेर स्वीट शॉप में 18 साल की लड़की की चोरी चुपके खींच रहा था फोटो, बच्चों ने हिम्मत दिखा पकड़ी एक्टिवा FIR दर्ज

On: July 21, 2026 5:31 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लुधियाना शहर में लड़की की चोरी छुपे तस्वीर खींचने का मामला सामने आया है बीकानेर स्वीट शॉप में मोमोज खाने गए भाई बहन को एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी गंदी हरकतों का शिकार बनाने की कोशिश की लेकिन 18 वर्ष की युवती और उसके 10 साल के भाई ने हिम्मत दिखाते हुए न सिर्फ उसका विरोध किया बल्कि भागने की कोशिश कर रहे हैं आरोपी की एक्टिवा भी पकड़ ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अरमपुरा की गली नंबर एक की रहने वाली शिकायतकर्ता पूनम तुली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी फील्ड गंज कूचा नंबर 7 में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है 17 जुलाई की शाम करीब 6:40 बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा बीकानेर स्वीट शॉप पर मोमोज खाने गए थे।

असलील नजरों से घूर रहा था आरोपी

दुकान में पहले से मौजूद आरोपी भी वहां कुछ खा पी रहा था शिकायत के अनुसार आरोपी ने युवती को अश्लील तरीके से घूरना शुरू कर दिया इसके बाद उसने युवती की मर्जी के बिना अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींचनी शुरू कर दी जब बच्चों ने उसे ऐसा करते देखा तो उन्होंने तुरंत विरोध किया। बच्चों ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी की एक्टिवा पकड़ ली और मौके पर हंगामा हो गया।

पुलिस ने धारा 74 BNS के तहत दर्ज कर ली FIR

मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां पूनम तुली के बयानों के आधार पर मोहल्ला कामरान रोड के रहने वाले 39 वर्षीय आरोपी प्रीत सिंह के खिलाफ BNS की धारा 74 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी कारवाई कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment