पठानकोट में के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया नारायणपुर लगेंती रोड पर पहाड़ी से मालवा गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गया। जिससे आसपास के कई गांव का शहर से संपर्क टूट गया सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही धारकलां में भारी बारिश के बाद बच्चे स्कूल नहीं जा पाए अमृतसर में भी बारिश हो रही है जबकि मोहाली में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से अगले 3 दिन के लिए पंजाब चंडीगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली की डिमांड 14000 मेगावाट तक पहुंची
पंजाब के कई जिलों में अभी भी गर्मी और उमस का असर बना हुआ है इसके चलते राज्य में बिजली की मांग 14350 मेगावाट से अधिक दर्ज की गई। इस दौरान 9197 मेगावाट बिजली केंद्रीय पूल से प्राप्त की गई जबकि शेष बिजली का उत्पादन पंजाब ने अपने स्तर पर किया। वहीं मौसम खराब रहने के कारण कई जिलों में सुबह के समय बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही और लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

इस वजह से बनी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार मौसम प्रणाली में बदलाव के कारण पंजाब चंडीगढ़ और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है 21 जुलाई को व्यापक बारिश की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ गरज चमक और तेज बारिश भी हो सकती है। मानसून की तरल लाइन दक्षिण की ओर खिसक गई है इसी कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता बढ़ी है। जिससे बारिश की संभावना भी अधिक हो गई है।वहीं मौसम विभाग ने 11 जिलों और 27 तहसील व सबडिवीजन में सुबह 11:00 बजे तक बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सरदूलगढ़,बुधलाड़ा मनसा,तलवंडी साबो,मलोट, बठिंडा, रामपुरा ,बढ़ापुर,फरीदकोट,कोटपूरा, तरन तारन, कपूरथला,बाबा बकाला,अमृतसर,अजनाला डेरा बाबा नानक, दसुआ मुकेरियां,गुरदासपुर पठानकोट और धारकलां में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में आसमानी बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। वही आपको बता दें इन जिलों में हल्की बारिश की रहेगी संभावना मौसम विभाग के अनुसार मानसा,बरनाला, पटियाला,राजपुरा डेरा बस्सी,फतेहगढ़,मोहाली,अबोहर,भटिंडा,फाजिल्का,मुक्तसर साहिब, जलालाबाद बस्सी, पठाना, चंडीगढ़, खरड़ और नकोदर व जालंधर के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।







