मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लड़कियों की बेरहमी से पिटाई अभिजीत दीपके ने अगले वीडियो में पीएम से करी माफी की मांग

On: August 2, 2026 6:16 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नेशनल डेस्कः कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अगले वीडियो संदेश में 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती के लिए महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगेंगे। 

दीपके शुक्रवार को जारी किए गए मोदी के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें मोदी ने कहा था कि वह उन “भटके हुए बच्चों” को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को कथित रूप से अपशब्द कहे थे। दीपके ने एक वीडियो बयान में कहा, “मुझे उम्मीद है कि मोदी जी आज रात एक और वीडियो जारी करेंगे। उस वीडियो में मुझे उम्मीद है कि वह 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगेंगे।” 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती का आरोप लगाते हुए दीपके ने दावा किया कि नाबालिग लड़कियों समेत कई लड़कियों की पुलिसकर्मियों ने पिटाई की। उन्होंने कहा, “12 साल की लड़कियों को पुलिस ने पीटा। पुरुष पुलिस अधिकारियों ने लड़कियों के कपड़े तक फाड़ दिए। उन्हें पीटा गया और उनके गुप्तांगों पर हमला किया गया। मैं चाहता हूं कि मोदी जी आज रात के वीडियो में उन सभी लड़कियों से माफी मांगें, जिन्हें पुलिस ने बेरहमी से पीटा।” 

ये आरोप 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद तक निकाले गए मार्च से जुड़े हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। इससे पहले भी दीपके ने मोदी की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए सवाल किया था कि क्या वह छात्रों को केवल ‘रील’ में ही माफ करेंगे या उनके खिलाफ दर्ज मामले भी वापस लिए जाएंगे। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

आज का गुडलक 2 अगस्त 2026,जानिए 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और गुड लक उपाय

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नौकरानी ने रची साजिश दीनदहाड़े किया बड़ा कांड जानिए कैसे खोला सीसीटीवी ने राज

भारत के पूर्व सेना अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा को अंतिम विदाई,दिल्ली के बरार स्क्वेयर पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ संस्कार

कश्मीर में फिर हिंदू बने आतंकियों का निशाना : कुलगाम में नाम पूछ कर दो मजदूरों को मारी गोली, हत्या

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी टक्कर 120 लोग थे सवार

राज्य को बहाल करने की मांग करते हैं ऐसा तभी क्यों होता है?फारूक अब्दुल्ला ने हैरानी जताते हुए किया सवाल

Leave a Comment