मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लखनऊ गैंगरेप केस: UPSC की तैयारी कर रही युवती से तीन दिनों तक दरिंदगी, तीन आरोपी फरार

On: May 25, 2026 6:02 PM
हमें फॉलो करें:
लखनऊ गैंगरेप केस: UPSC की तैयारी कर रही युवती से तीन दिनों तक दरिंदगी, तीन आरोपी फरार
ad copy

लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ लगातार तीन दिनों तक दरिंदगी की गई। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़िता जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में उसकी मुलाकात एक परिचित युवक से हुई, जिसने उसे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरने के लिए कहा। भरोसा कर युवती स्टेशन पर उतर गई, जिसके बाद आरोपी उसे सुशांत गोल्फ सिटी इलाके स्थित एक कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहां युवती को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई।

लखनऊ गैंगरेप केस: UPSC की तैयारी कर रही युवती से तीन दिनों तक दरिंदगी, तीन आरोपी फरार

पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के एक अन्य साथी ने भी युवती के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, अगले दिन दोनों आरोपियों ने मिलकर फिर युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में उन्होंने अपने एक और साथी को कमरे पर बुलाया, जहां तीनों ने मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक यह सिलसिला लगातार तीन दिनों तक चलता रहा।

घटना से किसी तरह बाहर निकलने के बाद पीड़िता ने नई दिल्ली के आनंद विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आनंद विहार पुलिस ने केस की जानकारी लखनऊ पुलिस को दी, जिसके बाद एफआईआर को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम, शनि यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन स्पेशल : 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिला यात्री और एक सहयोगी कर सकेंगे फ्री यात्रा

भारत के हैल्थ सिस्टम का फैन हुआ अमेरिकी युवक; बीमार हुआ तो अस्पताल में मिला फ्री ईलाज, बोला- हैरान हूं…US में लग जाते हजारों डॉलर

निवारक स्वास्थ्य सेवा ‘भविष्य का मॉडल’ है, यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए अहम: राजनाथ सिंह

आतंकी हाफिज सईद को समन भेजने की तैयारी, जम्मू की NIA कोर्ट में पेशी के लिए नोटिस

कंडोम को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा अलर्ट; मार्केट पहुंचे इन ब्रांड्स के लाखों पीस खराब, खरीद चुके ग्राहकों को खास टेस्ट की सलाह

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ लड़कियों की व्यक्तिगत और मासिक धर्म स्वच्छता पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला

Leave a Comment