मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

यू.पी. पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम किया रौशन

By ENN
On: July 31, 2026 7:16 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में जनपद गाजियाबाद में नियुक्त, उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अर्जित किए जाने के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण द्वारा जारी संदेश—

“आज दिनांक 31-07-2026 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की “महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा” में गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा स्वर्ण पदक अर्जित करना उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश तथा समस्त देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्टता जैसे उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, जो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी—दोनों की पहचान हैं।

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस दूरदर्शी विजन को भी साकार करती है, जिसके अंतर्गत खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिया गया है तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे प्रयास खिलाड़ियों को सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल—दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित एवं समर्थ बनाते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं देश के लिए ऐसी ही अनेक गौरवपूर्ण सफलताओं की कामना करता हूँ।”

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता रजत

कॉमन वेल्थ गेम्स 2026 : भारत की बॉक्सर प्रीति पवार फाइनल में पहुंची, गोल्ड के लिए डेलगाडो से होगा मुकाबला

असम बाढ़: 10 हजार परिवारों तक राहत पहुंचाएगा रिलायंस फाउंडेशन, 4 हजार मवेशियों की भी होगी देखभाल

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर , पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ शेयर की तस्वीरें

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय रेसलर मीराबाई ने रचा इतिहास गोल्ड लाकर किया सबको चित, दूसरे ऋषिकांत ने जीता रजत, तैराकी की रियल टीम पहुंची फाइनल में जीतने का किया ऐलान

प्रीति पटेल ने कहा- नीरव मोदी अभी तक ब्रिटेन में क्यों है मैं स्तब्ध और भयभीत हूं कि वह अभी तक यहां है उसे तो भारत की जेल में होना चाहिए

Leave a Comment