मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

एशिया की बेस्ट कंपनियों में भारत का दबदबा, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां शामिल

On: September 12, 2026 12:47 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

नई दिल्ली: एशिया और मिडिल ईस्ट में कर्मचारियों को काम करने का सबसे बेहतरीन माहौल देने वाली कंपनियों की ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क 2026’ की रिपोर्ट जारी हो गई है। कर्मचारियों के वास्तविक अनुभवों के आधार पर तैयार की गई इस रैंकिंग में भारतीय कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है।

89 लाख कर्मचारियों के फीडबैक से बनी रिपोर्ट

इस स्टडी में एशिया और मिडिल ईस्ट के लगभग 89 लाख कर्मचारियों के अनुभवों को शामिल किया गया है। सर्वे के दौरान कर्मचारियों से कंपनी में मिलने वाले भरोसे, नेतृत्व, काम के माहौल, नए विचारों को बढ़ावा देने और कंपनी की वैल्यूज के बारे में राय ली गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रैंकिंग का आधार कंपनी की कमाई या आकार नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों का वास्तविक अनुभव है।

भारत की 34 बड़ी और 6 छोटी-मझोली कंपनियां शामिल

ग्रेट प्लेस टू वर्क की इस रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। बड़ी कंपनियों की टॉप-100 लिस्ट में 34 भारतीय कंपनियां शामिल हैं। वहीं छोटी और मध्यम (Small & Medium) कंपनियों की लिस्ट में 6 भारतीय कंपनियों ने जगह बनाई है।

भारत की प्रमुख कंपनियां:

  • बड़ी कंपनियों में: फ्लिपकार्ट ग्रुप, इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, रिलायंस रिटेल, बजाज फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, आय फाइनेंस (Aye Finance), उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, जेनसर टेक्नोलॉजीज, एक्सपीरियन, एडलवाइस लाइफ और एचपी इंक (HP Inc) शामिल हैं।
  • छोटी और मध्यम कंपनियों में: एनआईए इंस्टीट्यूशंस (NIA Institutions), वहदम इंडिया (Vahdam India), चैलेट होटल्स (Chalet Hotels), सेरेंटिका रिन्यूएबल्स इंडिया (Serentica Renewables India), किम्बल (Kimbal) और एलएमएस (Lord Mahavira Services India) के नाम शामिल हैं।

एशिया की टॉप-10 बड़ी कंपनियां

कर्मचारियों के अनुभव के आधार पर एशिया की टॉप 10 बड़ी कंपनियां इस प्रकार हैं:

  1. हिलटन (Hilton)
  2. मैरियोट इंटरनेशनल (Marriott International)
  3. सिस्को (Cisco)
  4. एब्वी (AbbVie)
  5. डीएचएल (DHL)
  6. इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप (IHG)
  7. माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology)
  8. टीपी (TP)
  9. एसेंचर (Accenture)
  10. कैपेला (Capella)

93% कर्मचारियों ने कहा- काम करने के लिए बेहतरीन जगह

सर्वे में शामिल कंपनियों के माहौल को लेकर कर्मचारियों ने बेहद सकारात्मक राय दी है। लगभग 93% कर्मचारियों ने माना कि उनकी कंपनी काम करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। कंपनियों का औसत ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर 91% दर्ज किया गया। ऑफिस में सुरक्षा का अच्छा माहौल, नए कर्मचारियों का स्वागत और समान व्यवहार जैसे पैमानों पर कम से कम 95% कर्मचारियों ने सकारात्मक फीडबैक दिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment