मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

भारतीय मूल के इंजीनियर दंपति ने अमेरिका में रचा इतिहास, AI कॉलेज के लिए किया करोड़ों का दान

On: September 9, 2026 10:42 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अंतर्राष्ट्रीय ( नितिन ): भारतीय मूल के इंजीनियर दंपति विकास और अनुराधा सिन्हा ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सस’ (यूएनटी) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उन्नत विश्लेषण के कॉलेज की स्थापना के लिए दो करोड़ डॉलर का दान दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, ‘अनुराधा एंड विकास सिन्हा कॉलेज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एडवांस्ड एनालिटिक्स’ छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

कॉलेज में एआई, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, उन्नत विश्लेषण, हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स और सूचना विज्ञान जैसे क्षेत्रों पर काम होगा। ब्राडकॉम के उपाध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि यह दान उन अवसरों को आगे बढ़ाने और यह स्वीकार करने का प्रयास है कि अप्रवासी केवल ‘अमेरिकन ड्रीम’ का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि उसे बनाने में भी योगदान देते हैं।

इस दान से कॉलेज के नेतृत्व, छात्रवृत्ति, प्रोफेसरशिप, उद्यमिता, उन्नत शोध और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए छह स्थायी निधियां स्थापित की जाएंगी। विकास और अनुराधा दोनों ने भारत में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे। विकास ने 2023 में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सस (यूएनटी) से पीएचडी पूरी की।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment