मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

यूपी के गौतमबुद्धनगर में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन-2027 का संदेश

On: August 25, 2026 5:57 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय ( नितिन ) : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला की सियासत में मिशन-2027 को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गई है। समाजवादी पाटर्ी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी जिले से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बसपा का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 सभा के दौरान बसपा ने जेवर विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर दिया। दनकौर में आयोजित सम्मेलन में सतवीर नागर को जेवर विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी ने क्षेत्र में मिशन-2027 की अपनी चुनावी तैयारी को स्पष्ट रूप से सामने रख दिया है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर को बसपा का पुराना सियासी आधार माना जाता रहा है। पार्टी अब इसी परंपरागत जमीन को दोबारा मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। दनकौर का कार्यकर्ता सम्मेलन इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच आयोजित कार्यक्रम के जरिए बसपा ने क्षेत्र में अपना संगठनात्मक आधार और जनाधार फिर से मजबूत करने का संदेश देने की कोशिश की।

कार्यक्रम को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पाटर्ी की ओर से सम्मेलन को शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन में सतवीर नागर को जेवर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र की चुनावी सियासत में हलचल बढ़ने के संकेत हैं। बसपा नेतृत्व ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर जेवर में अपनी चुनावी रणनीति को शुरुआती तौर पर स्पष्ट कर दिया है। सतवीर नागर के नाम के एलान के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी तैयारियों को तेज करने का संदेश भी गया है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बसपा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाने पर जोर देगी। दनकौर में आयोजित सम्मेलन को केवल कार्यकर्ता कार्यक्रम के तौर पर नहीं, बल्कि बसपा के आगामी राजनीतिक अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। आकाश आनंद की मौजूदगी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने के जरिए पाटर्ी ने गौतमबुद्धनगर में अपनी राजनीतिक सक्रियता का संदेश देने की कोशिश की। बसपा की नजर खास तौर पर अपने पुराने प्रभाव वाले इलाकों में संगठन को दोबारा मजबूत करने पर है। जेवर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी की घोषणा इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। अब देखना होगा कि दनकौर से शुरू हुआ बसपा का यह अभियान मिशन-2027 की तैयारियों में किस तरह आगे बढ़ता है और पार्टी गौतमबुद्धनगर में अपने पुराने सियासी आधार को कितना मजबूत कर पाती है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment