भारत-पाक बॉर्डर के पास 50 करोड़ की हैरोइन बरामद, ड्रोन से भेजी गई थी खेप

On: October 20, 2026 10:43 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब (नितिन): फिरोजपुर पुलिस और बी.एस.एफ. ने गुप्त सूचना के आधार पर ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाते हुए फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के नजदीकी सीमावर्ती गांव अलीके के खेतों में से करीब 10 किलो हैरोइन के 10 पैकेट बरामद किए हैं। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है।

फिरोजपुर पुलिस और बी. एस. एफ. को यह गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बॉर्डर के साथ रहते भारतीय तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन की खेप मंगवाई गई है और पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से भेजी गई यह हैरोइन गांव अलीके के खेतों में फेंकी है। सूचना के आधार पर डॉग स्क्वायड को साथ लेकर ज्वाइंट सर्च ऑप्रेशन चलाते हुए फिरोजपुर पुलिस और बी.एस.एफ. ने हैरोइन की यह खेप बरामद की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment