पति की नौकरी और प्रेमी से शादी के लिए रची साजिश, डेटा एंट्री ऑपरेटर हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार

On: October 20, 2026 11:14 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल नितिन : झारखंड के हजारीबाग जिले में अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की एक परियोजना स्थल पर डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले मंगलेश पाल (30) की शनिवार को गिद्दी-ए कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास स्थित उनके आवास पर धारदार हथियार से हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर इस हत्या की साजिश पाल की पत्नी सोनाली कुमारी (23) और उसके प्रेमी कौशिक कुमार नौनीया (23) ने रची थी। कौशिक पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले का निवासी है। 

बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार आनंद ने कहा, “मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक लड़के को हिरासत में लिया। दोनों ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।” उन्होंने कहा, ”पूछताछ के दौरान सोनाली ने बताया कि उसका कौशिक के साथ विवाहेतर संबंध था। वह पहले अपने पति की नौकरी हासिल करना चाहती थी और उसके बाद अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। आरोप है कि दोनों ने पाल की हत्या की साजिश रची।” 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, कौशिक अपने एक अन्य साथी के साथ कथित तौर पर पाल के घर में घुसा और सोनाली को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने पाल पर धारदार हथियार से हमला किया, ताकि घटना को लूटपाट के दौरान हुई वारदात का रूप दिया जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए एक चाकू समेत दो धारदार हथियार, दो मोबाइल फोन और आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment