आज परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे अमित शाह, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे मानसा

On: October 20, 2026 10:38 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के हत्या मामले में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को उनके परिवार से मिलने मानसा पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 12 बजे परविंदर सिंह झोटा के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री के दौरे की जानकारी भाजपा नेता जगदीप सिंह नकई, मनीष बब्बी दानेवालिया और हरदेव सिंह उभा ने दी है।

बेटे की हत्या की CBI जांच की मांग करेंगे पिता

परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि वह पूर्व सैनिक हैं और देश के गृह मंत्री के मानसा आने का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह से मुलाकात के दौरान वह अपने बेटे की हत्या और इसके पीछे बताई जा रही साजिश की गहराई से जांच करवाने की मांग रखेंगे।
भीम सिंह ने उम्मीद जताई कि वह गृह मंत्री के सामने अपना पक्ष मजबूती से रख सकेंगे और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई का भरोसा मिलेगा।

परिवार की मांग, मामले की जांच CBI से हो

परिवार की मुख्य मांग है कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से करवाई जाए, ताकि हत्या के पीछे के कारणों और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच हो सके। ऐसे में अमित शाह की झोटा के परिवार के साथ होने वाली मुलाकात को अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि गृह मंत्री परिवार की मांगों पर क्या आश्वासन देते हैं और जांच को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment