मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने नहीं किया नामांकन, मंत्री पद जाना तय! र्सिफ 10 प्रत्याशियों ने ही किया नामांकन, सभी का निर्विरोध चुना जाना तय  

On: June 10, 2026 1:28 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार विधान परिषद यानी एमएलसी की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन सोमवार यानी 8 जून को र्सिफ 10 दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन के परचे दाखिल किए। राजद ने अंतिम दिन पूर्व एमएलसी डॉ.सुनील कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सुनिल सिंह के नामांकन के साथ ही सभी 10 सीटों के लिए 10 नामांकन हुए। खास बात यह कि पंचायती राज मंत्री और एनडीए घटक दल रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश ने नामांकन नहीं किया। दीपक प्रकाश के नामांकन नहीं होने की स्थिति में 11 जून को नाम वापसी के निर्धारित समय खत्म हो जाने के बाद सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगीबिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के नामांकन नहीं होने के कारण अब उनका लंबे वक्त तक मंत्री पद पर बने रहना मुश्किल होगा। नियमों के मुताबिक, किसी भी मंत्री को 6 महीने के अंदर राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक सदन का सदस्य बनना अनिवार्य होता है। दीपक प्रकाश दूसरी बार बिना किसी सदन के सदस्य के मंत्री बने हैं। इस वर्ष 7 मई को सम्राट सरकार में पंचायती राज मंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली है। इसके पूर्व नीतीश सरकार में 20 नवंबर 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष ही ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहली बार शपथ लिया था। अब मंत्री पद बचाए रखने के लिए अगले चार महीने में दीपक प्रकाश को किसी एक सदन का सदस्य हर हाल में बनना होगा। अगले 6 महीने में बिहार विधान परिषद की कोई भी सीट खाली होती नहीं दिख रही है। ऐसी स्थिति में सबकी नजर उपेंद्र कुशवाहा के अगले कदम पर टिकी है। बिहार में 10 सीटों के लिए हो रहे एमएलसी चुनाव में भाजपा ने पहली बार लोक गायक से भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता बने पवन सिंह को टिकट थमाया है। पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित ने आखिरी दिन सोमवार यानी 8 जून को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जद(यू.) से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली सीट के लिए ललन प्रसाद ने नामांकन किया। जबकि, तीन अन्य सीट के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, शिवरानी देवी प्रजापति एवं भारती मेहता ने नामांकन दाखिल किया। एनडीए की तीसरी घटक दल लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नमो सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की पार्टी से अशरफ अंसारी एवं मुख्य विपक्षी दल महागठबंधन समर्थित राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई डॉ.सुनील कुमार सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए जिन 10 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया, उनमें 8 नए चहरे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय मयूख को तीसरी बार और राजद के डॉ.सुनील कुमार सिंह को दूसरी बार उच्च सदन जाने का मौका मिला है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे विधायक जीवनजोत कौर ने वार्ड नंबर 25 एवं 35 के निवासियों को दी बड़ी सौगात,दो नए ‘आम आदमी क्लीनिक’ जनता को किए समर्पित,अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘आम आदमी क्लीनिकों’ की संख्या बढ़कर हुई 8

अमृतसर मे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता ने,3 नए आम आदमी क्लीनिक का किया उद्घाटन,पंजाब सरकार लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं : विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर मे लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं कहा ,हर पात्र परिवार तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – ई.टी.ओ.

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने 4 नए आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक का किया उद्घाटन,लोगों को उनके घरों के पास मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी : रिंटू 

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 19 गेंद पर धमाकेदार फिफ्टी, सचिन तेंदुलकर का 37 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे युवा अर्धशतकवीर, बिहार में जश्न का माहौल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Leave a Comment