मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

दरभंगा में नाव हादसाः कोसी नदी में पलटी नाव, 3 लोग लापता, 7 लोगों को बाहर निकाला

On: June 10, 2026 1:08 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार में दरभंगा के किरतपुर स्थित कोसी नदी में बुधवार की अहले सुबह छोटी नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई। इसमें 3 लोग डूब गए। जबकि, 7 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। इसमें अधिकतर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। बताया जाता है कि नाव में कुल 10 लोग ही सवार थे। सभी नाव पर सवार होकर अपनी खेत में मूंग की फसल तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान कोसी नदी के तरबारा स्पर के निकट नाव पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तरबारा व कुबौल गांव निवासी महिला-पुरुष एक निजी नाव पर सवार होकर कोसी नदी को पार कर रहे थे। तरबारा स्पर के निकट कोसी नदी की तेज धारा में नाव अचानक असंतुलित हो गई। जब तक सवार सुरक्षित होते उससे पहले ही नाव पलट गई। इसमें सवार 7 लोगों को बाहर निकाल कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों और रिंग बांध पर कार्य कर रहे एक कर्मी की मदद से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि, 2 महिला और 1 बच्ची की खोज जारी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की मदद से गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है। लापता लोगों में तरवारा गांव की कंचन देवी, कुबौल मुसहरी गांव की अमीरा देवी और 11 वर्षीय नेहा कुमारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में नाव हादसा हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रस्तावित पुल का निर्माण समय पर पूरा हो गया होता तो लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव से सफर नहीं करना पड़ता। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। ताकि, भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। राजद नेता ललन यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पुल जल्द बनाने की मांग की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Laddu Gopal Chhathi: आज मनाई जाएगी लड्डू गोपाल की छठी, 3 अति-दुर्लभ राजयोगों का बन रहा त्रिवेणी महासंयोग

Aaj Ka Good Luck (9th September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार, तेजस्वी यादव ने मांगी 5 हजार करोड़ की मदद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा

बिहार में बाढ़ के बीच सम्राट सरकार का मेगा प्लान, प्रभारी मंत्री-सचिव 13 जिलों में करेंगे कैंप, पटना के तटबंधों पर खास नजर, बाढ़ राहत के लिए आपदा प्रबंधन विभाग मुस्तैद

880 मेडिकल दुकानों और दवा फैक्ट्रीयों पर FDA का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने पर 203 लाइसेंस रद्द , 11.41 करोड़ का माल जब्द

दुर्गा पूजा को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, महा अष्टमी को बंद रहेगी शराब की दुकाने,डीजे पर भी लगी रोक जाने सरकार का हर फैसला

Leave a Comment