मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

“फिट इंडिया साइकिल रैली” का सफल आयोजन”

On: May 25, 2026 6:03 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

आज दिनांक 24 मई 2026 को श्री रत्न संजय, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, लखनऊ के मार्गदर्शन में श्री एच. जितेन, उप महानिरीक्षक तथा श्री डॉ. निखिल कुमार प्रसाद, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) की अध्यक्षता में “संडे ऑन साइकिल” के 75वें संस्करण के अंतर्गत “फिट इंडिया साइकिल रैली” का सफल आयोजन किया गया।

इस साइकिल रैली में सीमांत मुख्यालय, लखनऊ एवं चतुर्थ वाहिनी के कुल 06 अधिकारियों तथा 258 बलकार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का आयोजन जी-20 रोड, लखनऊ में किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने लगभग 10 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूर्ण की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं सभी को फिट एवं स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रैली का समापन उत्साह एवं सकारात्मक संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

प्रचार अधिकारी
सीमांत मुख्यालय, लखनऊ

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश आयुष विभाग जाँच के दायरे में, प्रमुख सचिव आयुष पर हो सकती है कार्यवाही.

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Leave a Comment