मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में चाकू से हमले की कोशिश, पप्पू यादव ने कहा- मेरे परिवार को जान से मारने की साजिश

On: August 3, 2026 4:46 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में पूर्णिया से बहुचर्चित निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नई दिल्ली स्थित आवास पर रविवार यानी 2 अगस्त को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद उनके समर्थकों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह उन्हें और परिवार को जान से मारने की सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने कहा कि हंगामा बढ़ने पर उन्होंने खुद उस युवक को लोगों के गुस्से से बचाने की कोशिश की।

पूर्णिया से जीते निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ’मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि कल रात वे मेरे बच्चों के घर गए थे। अब आप मेरे बच्चों को भी डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा नहीं होगा।’ पप्पू यादव ने बताया कि वह मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कोई ’बाबा’ कह रहा था, ’इसे जिंदा जला दो, तो दूसरे कह रहे थे, इसे मार डालो।’ अगर लोग वहां न होते, तो मेरा काम तमाम हो जाता। पप्पू यादव ने कहा कि मैंने कुछ नहीं कहा है। मैंने बस चंपत राय या गिरी जी से पूछा था कि 200 किलो चांदी कहां गई? सोना कहां गया?

सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस काफी सक्षम है। मैं काफी समय से सुरक्षा की मांग कर रहा हूं। मैंने क्या अपराध किया है? बताया जा रहा है कि युवक के अचानक प्रेस कॉन्ंफ्रेंस में पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। समर्थकों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पप्पू यादव हाल ही में नई दिल्ली स्थित लोकसभा परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर किए गए एक ’नुक्कड़ नाटक’ को लेकर विवादों में हैं।

इस नाटक में साधु का वेश धारण करने पर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं। दिल्ली व वाराणसी सहित कई जगहों पर उनके खिलाफ शिकायतें और एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं। बता दें कि, 2-3 दिन पूर्व भी पप्पू यादव को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के शिकायत पोर्टल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। आखिरकार रविवार को उनके उपर हमला हो ही गया। वह बाल-बाल बच गए। इस घटना से उनके समर्थकों में काफी आक्रोश है। सीमांचल के लोग पूर्णिया में उनके आने का इंतज़ार कर रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनावी बिगुल बजा, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

जद(यू.) में सब ठीक है या नहीं! केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने साफ किया रुख, कहा- दल में आंतरिक लोकतंत्र व नेताओं में बेहतर समन्वय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया पटना शहर व मरीन ड्राइव, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जलाए दीप, भाकपा-माले ने उठाए सवाल

’बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौंकाया, कहा- 17 सितंबर को शुभकामनाओं की बाढ़ में कहीं खो न जाए

पंजाब में किसानों के सभी मोर्चे खत्म, 24 तारीख के बाद तय होगी अगली रणनीति

भाजपा ने शुरू की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, तरुण चुघ ने मान सरकार पर साधा निशाना

Leave a Comment