मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए दिए निर्देश…

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दायशंकर सिंह ने 30 जुलाई 2026 से प्रारम्भ होने वाले श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत् निगम बसों के सुरक्षित संचालन के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि दिनांक 11 अगस्त 2026 को मनाया जायेगा। इस अवधि में आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर एवं वाराणसी क्षेत्र के मार्ग मुख्य रुप से आच्छादित रहेंगे। ऐसे में बसों की समुचित व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करें।

परिवहन मंत्री ने बताया कि कांवड़ यात्रा के प्रारम्भ में हरिद्वार के लिये तीर्थ यात्री अधिक संख्या में यात्रा करते हैं। हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था क्षेत्रों द्वारा की जाए। श्रावण मास के दृष्टिगत् प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण मार्गों विशेष रुप से लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर से वाराणसी एवं प्रयागराज हेतु कांवड़ तीर्थ यात्री अधिक संख्या में यात्रा कर सकते हैं, जिस हेतु अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

परिवहन मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये। पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पूंछ-ताछ कक्ष, ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से उद्घोषणा एवं खान-पान के समस्त स्टाल सुचारु रुप से संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाये।

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें। कांवड़ यात्रा से आच्छादित क्षेत्रों में प्रत्येक स्थिति में बस की गति निर्धारित सीमा में सुनिश्चित करायी जायेगी। चालकों का ब्रेथ एनलाईजर टेस्ट आवश्यक रुप से कराया जायेगा। समस्त अधिकारी/कर्मचारी कांवड़ यात्रा अवधि में श्रद्धालुओं के सहयोग के लिये तत्पर रहेंगे, अच्छा व्यवहार करेंगे एवं सहायता प्रदान करेंगे। कांवड यात्रा मार्ग निगम बसों के कारण अवरुद्ध न हो, यह दायित्व स्थानीय अधिकारियों का होगा।

इस संबंध में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस वर्ष प्रथम सोमवार 03 अगस्त 2026 द्वितीय सोमवार 10 अगस्त 2026 श्रावण शिवरात्रि-मुख्य पर्व, 11 अगस्त 2026 तृतीय सोमवार 17 अगस्त 2026 और चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त 2026 को है। प्रत्येक क्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्यालय पर कन्ट्रोल रुम स्थापित किया जायेगा जो कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से समाप्त होने तक, 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा तथा कन्ट्रोल रुम पंजिका मेन्टेन की जायेगी। उन्होंने समस्त सम्बन्धित क्षेत्रीय प्रबन्धक, सेवा प्रबन्धक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक को निदेश दिए हैं कि सम्बन्धित मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा कांवड़ मेले की कार्य योजना हेतु आहूत बैठकों में प्रतिभाग अवश्य करेंगे एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सम्बन्धित जिला प्रशासन द्वारा जारी रुट डायवर्जन प्लान सम्बन्धित क्षेत्रीय प्रबन्धक के माध्यम से जनपद के नाम का उल्लेख करते हुए उक्त मार्ग से संचालित अन्य क्षेत्रों की बसों को सचेत करने हेतु उक्त क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबन्धकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों को प्रेषित किया जायेगा तथा व्हॉट्सऐप ग्रुप (आरएम-एसएम एक्सक्लूसिव) पर पोस्ट किया जायेगा तथा दूरभाष से भी सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।

कांवड यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग पर ही बसों का संचालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment