मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में किया बदलाव अब 28 जुलाई को होगी परीक्षा

On: July 26, 2026 3:10 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुष्टि की है कि अब कक्षा 12वीं की सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को एक ही शिफ्ट में करवाई जाएगी। पहले यह परीक्षा 15 जुलाई को होनी थी। बोर्ड जल्द ही इसके एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।

परीक्षा की अवधि विषय के अनुसार अलग-अलग होगी। अधिकांश मुख्य विषयों जैसे अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखांकन, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। प्रोडक्शन, बैंकिंग, मार्केटिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे वोकेशनल व स्किल आधारित विषयों का समय सुबह 10:50 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है। वहीं पेंटिंग, संगीत (वोकल), योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा साइंस की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। सभी विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त रीडिंग टाइम दिया जाएगा।

यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो सके या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। सी.बी.एस.ई. ने 12वीं का मुख्य परीक्षा परिणाम 13 मई को जारी किया था, जिसके बाद रेगुलर और प्राइवेट दोनों श्रेणी के विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक आवेदन करने का मौका दिया गया था।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म के मामले मे सभी आरोपियों को किया दोष मुक्त

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में परोसी जाए “यूल टी”, सरकारी सम्मेलनो,बैठकों और कैंटीन में जल्द नजर आ सकता है नया ब्रांड

बैंक के साथ 68.91 करोड़ की महाठगी आई सामने, फर्जी एक्सपोर्ट बिलों के जरिए लोन हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस शाहतलाई के पास पलटी,मची चीख पुकार 2 की मौके पर मौत

Why is Sawan Lord Shiva Favorite Month : आखिर सावन का ही महीना भगवान शिव को क्यों प्रिय है : जानिए स्कंद पुराण में छिपा रहस्य

अमृतसर के अजनाला में लुटेरों ने पैसा दोगुना करने के नाम पर चाय की रेहड़ी लगाने वाले परिवार को एक लाख का लगाया चूना

Leave a Comment