मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Rain alert on 26th July 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तूफानी हवाएं,इन राज्यों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट

On: July 26, 2026 3:59 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Rain Alert: देशभर में बारिश का दौर जारी है। आज यानि की 26 जुलाई को मूसलाधार बारिश हो सकती है और 60 से 70kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस खराब मौसम के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ने, जलभराव होने और बिजली गुल रहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली में मौसम का हाल-

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की संभावना भी है। यहां का तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और मेरठ समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में 70 किमी/घंटे की तूफानी हवाओं और वज्रपात की आशंका जताई गई है, जबकि झारखंड के रांची और बोकारो में तेज बारिश का अनुमान है।

अन्य राज्यों का हाल

अन्य राज्यों की बात करें तो  राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों (जैसे जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद और मुंबई) में भी 40 से 50 किमी/घंटे की गति से हवाएं चलने और तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। वहीं पंजाब के लुधियाना और जालंधर समेत कई इलाकों में 65 kmph की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना और पश्चिम बंगाल के कोलकाता व आसपास के जिलों में भी झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बिगड़ा मौसम का मिजाज

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ रहेगा। उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तरकाशी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली व कांगड़ा और जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, बारामूला व कुपवाड़ा जैसे इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अपने पोस्ट पर लिखा शहीदों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में किया बदलाव अब 28 जुलाई को होगी परीक्षा

टीचर स्लैप रूल्स : क्या शिक्षक बच्चों को थप्पड़ मार सकता है जानिए सीबीएसई के नियम

अमृतसर में मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों द्वारा घर पर पथराव,गाली गलौज और जान से मारने की दी गई धमकी, पुलिस जाँच मे जुटी

अमृतसर में होटल कर्मचारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार दो पिस्तौल और अवैध कारतूस बरामद

पंजाब के लुधियाना में महिला इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Leave a Comment