मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना में 5 स्टेशनों के बीच 2 जुलाई से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, 30 रुपये होगा अधिकतम किराया

On: July 1, 2026 5:02 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में राजधनी पटना वासियों को 2 जुलाई से मेट्रो की एक और सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यात्री मलाहीपकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक 5 स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन से सफर कर सकेंगे। इस खंड में न्यू आईएसबीटी, जीरो माईल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाहीपकड़ी मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, खेमनीचक स्टेशन पर निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए मेट्रो ट्रेन इस स्टेशन से होकर तो गुजरेगी, लेकिन फिलहाल यहां ठहरेगी नहीं। खेमनीचक स्टेशन पूरी तरह तैयार होने के बाद यात्रियों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। मलाहीपकड़ी तक मेट्रो ट्रेन का अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक किराया मात्र 15 रुपये रहेगा। वर्तमान में मेट्रो सेवा न्यू आईएसबीटी और भूतनाथ स्टेशन के बीच संचालित हो रही है। पहली बार पटना मेट्रो का उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। साथ ही, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के साथ पटना के मेट्रो ट्रेन में पहली बार सफर भी किए। नीतीश कुमार की ही सोंच का नतीजा है कि आज राजधनी पटना में मेट्रो ट्रेन चल़ रही है।

राजधानी पटना में मेट्रो ट्रेन अभी सिंगल ट्रैक पर परिचालन होने के कारण ट्रेन के आने-जाने की व्यवस्था एक ही ट्रैक से की जा रही है। फिलहाल मेट्रो का संचालन वाकी-टाकी आधारित संचार प्रणाली के माध्यम से ही जारी रहेगा। मेट्रो की अधिकतम परिचालन गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। मलाहीपकड़ी तक ट्रेन सेवा शुरू होने से राजेंद्र नगर, कंकड़बाग व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बैरिया बाईपास और बस स्टैंड की ओर जाने वाले यात्रियों को जाम से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। बैरिया बस स्टैंड से राजेंद्र नगर ट्रमिनल रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। मलाहीपकड़ी को राजेंद्र नगर मेट्रो टनल से जोड़ने के लिए स्लैब निर्माण का कार्य चल रहा है। राजेंद्र नगर से मोइनुल हक स्टेडियम मेट्रो स्टेशन तक टनल की खुदाई पूरी हो चुकी है। वहीं, मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय, पीएमसीएच और गांधी मैदान तक टनल निर्माण के बाद सिविल कार्य जारी है। गांधी मैदान से आकाशवाणी स्टेशन तक टनल की खुदाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। पटना मेट्रो की ब्लू लाइन न्यू आईएसबीटी से पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन तक 14.45 किलोमीटर लंबी होगी। जबकि, रेड लाइन का निर्माण खेमनीचक से दानापुर तक 17 किलोमीटर में किया जा रहा है।

पटना मेट्रो परियोजना के पश्चिमी कारिडोर में अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों खंडों पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। पटना आकाशवाणी मेट्रो स्टेशन से नेहरू पथ के रास्ते अंडरग्राउंड लाइन विद्युत भवन तक जाएगी। विद्युत भवन के पास नया भूमिगत स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे पटना सचिवालय और आसपास के सरकारी कार्यालयों तक सीधी मेट्रो सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद टनल विकास भवन, पटना चिड़िया घर, राजा बाजार और रुकनपुरा होते हुए पाटलिपुत्र मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी। पाटलिपुत्र स्टेशन के बाद मेट्रो एलिवेटेड ट्रैक पर चलेगी। यह कारिडोर आरपीएस मोड़ और सगुना मोड़ होते हुए दानापुर स्टेशन तक जाएगा, जिससे पश्चिमी पटना और दानापुर के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

नेहरू पथ पर अंडरग्राउंड टनल और स्टेशनों के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण (सायल टेस्टिंग) पूरा हो चुका है। रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष नवंबर में पटना चिड़िया घर के पास से टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) लान्च की जाएगी। वहीं, दानापुर से पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण भी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत पर अब 3 जुलाई को होगी सुनवाई, कोर्ट ने मांगे सुरक्षा गार्डों के हथियारों के दस्तावेज

भोजपुर की बहुजन महापंचायत में शामिल नहीं होंगे उपेंद्र कुशवाहा! जीतन राम मांझी के ऐलान के बीच रालोमो नेता ने दी नसीहत

पंजाब में बिजली संकट, बंद होने की कगार पर इंडस्ट्री,पावर कट से परेशान उद्यमी पहुंचे पावर कॉम दफ्तर, इंजीनियर से तीखी बहस

मनेर शरीफ में सूफी महोत्सव का भव्य आयोजन, सलमान अली की प्रस्तुति ने बांधा समां, सूफियाना कलाम से झूमे दर्शक-श्रोता

नीट-यूजी फर्जीवाड़ाः बिहार में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा, पटना, पावापुरी व कोटा तक जुड़े तार, सीक्रेट कोड से मिलती थी परीक्षा केंद्र में एंट्री

1065 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

Leave a Comment