मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। युवाओं को काम ढूंढने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की ज़रूरत है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर बुरा असर देखने को मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों को पसंद की डील मिल सकती है। प्रेमी के साथ समय बिताने से मन को सुकून महसूस हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार नज़र आ सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी भी दस्तावेज़ पर जल्दबाज़ी में साइन न करें। अगर किसी से प्यार करते हैं तो दिल की बात कहने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। घर के बड़ों की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। युवा अपनी पसंद का काम कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए अपना ख्याल रखें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी को अपने दिल दे बैठेंगे। निवेश करने का सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह ले सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन बाकी दिनों के मुकाबले ठीक रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। किसी करीबी के साथ पुरानी गलतफहमी दूर होने की संभावना है। घर की सजावट में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। पर्याप्त नींद लेना आपके लिए जरूरी रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। किसी करीबी की नाराजगी दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाहा विषय चुनने में परिवार का सहयोग मिल सकता है। किसी करीबी के साथ छोटी-सी नोकझोंक हो सकती है। अपनी पसंद की गतिविधि के लिए समय निकाल पाएंगे। मौसम के अनुसार कपड़ों का चुनाव। ठंडी चीज़ों का सेवन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है, ख्याल रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी बातचीत का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा। कला और लेखन से जुड़े लोगों को नया विचार मिल सकता है।मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ देर शांत वातावरण में बिताएं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव को लेकर विचार कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। गर्दन और कंधों को आराम देने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में कोई नया रचनात्मक काम शुरू करने की योजना बनेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। किसी करीबी की बात आपको नई दिशा दिखा सकती है। अपनी सेहत के लिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें।बाहर के खाने से परहेज़ करें नहीं तो पेट खराब हो सकता है।










