मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना में मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय को उड़ाने की धमकी, बिहार में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे की हो रही जांच

On: July 23, 2026 3:30 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार की राजधानी पटना में 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास और पटना सचिवालय के साथ ही दानापुर के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से दी गई धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी देने वाले ने लिखा है कि 21 जुलाई की दोपहर 3.11 बजे पहले पटना सचिवालय में बम धमाका होगा, उसके बाद रात 9.11 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय व आवास को बम से उड़ा देंगे। यह ईमेल मंगलवार यानी 21 जुलाई की सुबह 7.57 मिट पर राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मेल पर आया है। इसके बाद विभागीय संयुक्त सचिव रवि कुमार ने सचिवालय थाने में इसकी शिकायत की है।

राजधानी पटना में 18वीं बिहार विधानसभा के पहले मानसून सत्र के बीच आई धमकी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय भी अलर्ट हो गया है। डॉग स्क्वायड के माध्यम से भी जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता भी एक्टिव है। मुख्य सचिवालय, ग्रामीण विकास विभाग में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह ईमेल अंग्रेजी में लिखा हुआ है। लेकिन, इसकी भाषा पंजाबी है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को संबोधित करते हुए लिखा गया है, हाई कमिश्नर संजय वर्मा को पटना में छिपाया जा रहा है। लेकिन, खालिस्तान वाले निज्जर के साथी वर्मा को ढूंढ़कर पटना में ही मार डालेंगे। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं हैं। अपने बच्चों को बचा लो। निज्जर की हत्या संजय वर्मा ने की है। बताओ वह कहां है। इसपर खालिस्तान नेशनल आर्मी और नीचे गुनारख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ.गुमिरवैर सिंह व खान राजादा नाम लिखा है। इसके अलावा दानापुर के 4 स्कूलों को भी बम से ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। पुलिस हर जगह जांच में जुटी है। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बॉर्डर रेंज पुलिस द्वारा नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार 4.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई,21-22 जुलाई के दौरान 349 आरोपी गिरफ्तार, 15 किलो से अधिक हेरोइन, 24 पिस्तौल तथा भारी मात्रा में अन्य अवैध सामान बरामद

एस.सी. विद्यार्थी 15 अगस्त तक अपने बैंक खातों की आधार सीडिंग अवश्य पूरी करवाएं : विधायक दलबीर सिंह टोंग, कहा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे बैंक खातों में की जाएगी जमा,कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित नहीं रहेगा

अमृतसर मे पात्र परिवार 22 जुलाई से 11 अगस्त तक नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,मौजूदा राशन कार्डों में नए सदस्यों को शामिल करने के लिए भी आवेदन किए जाएंगे स्वीकार: उपायुक्त

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की चेतावनी जारी अमृतसर के कई इलाकों में भरा पानी राहगीरो को उठानी पड़ रही है मुश्किलें

पंजाब के होशियारपुर में आप पार्टी के सरपंच की हत्या, गाड़ी से दो बार कुचला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में फिर हमला,पुलिस ने शुरू की जाँच

बैंक ऑफ़ बड़ोदा ने मनाया 119वां स्थापना दिवस ‘ नेतृत्व भरोसे का ‘ थीम के तहत लगाए 119 पौधे

Leave a Comment