मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे पात्र परिवार 22 जुलाई से 11 अगस्त तक नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,मौजूदा राशन कार्डों में नए सदस्यों को शामिल करने के लिए भी आवेदन किए जाएंगे स्वीकार: उपायुक्त

On: July 23, 2026 3:54 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान की घोषणा तथा पंजाब सरकार के निर्णय के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013/स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत नए राशन कार्ड बनाने तथा मौजूदा राशन कार्डों में पात्र सदस्यों को शामिल करने के लिए 22 जुलाई, 2026 से 11 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पात्र परिवारों एवं लाभार्थियों को पारदर्शी, निष्पक्ष तथा प्रौद्योगिकी आधारित प्रक्रिया के माध्यम से योजना का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नए राशन कार्ड बनवाने अथवा मौजूदा राशन कार्डों में सदस्यों को जोड़ने के लिए आवेदन पत्र पंजाबी एवं अंग्रेजी भाषा में विभाग की वेबसाइट foodsuppb.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आवेदक आवेदन पत्र भरने से पहले उसके साथ दी गई सभी हिदायतों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित पूर्ण आवेदन ही जमा करवाएं। आवेदक अपने निकटतम सेवा केंद्र अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करवा सकते हैं। इस स्थिति में आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर प्रति आवेदन 100 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।

श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि आवेदक स्वयं भी https://ercms.punjab.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस स्थिति में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवेदक अपना भरा हुआ आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों तथा प्रति आवेदन 100 रुपये शुल्क सहित संबंधित जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन सफलतापूर्वक ऑनलाइन जमा होने पर आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रसीद संख्या सहित पुष्टि संदेश (SMS) भेजा जाएगा। आवेदन 22 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक सेवा केंद्र/कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन अथवा जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक श्री सुखजिंदर सिंह ने जिले के पात्र परिवारों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने आवेदन जमा करवाकर सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय अथवा अपने निकटतम सेवा केंद्र/कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बॉर्डर रेंज पुलिस द्वारा नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार 4.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई,21-22 जुलाई के दौरान 349 आरोपी गिरफ्तार, 15 किलो से अधिक हेरोइन, 24 पिस्तौल तथा भारी मात्रा में अन्य अवैध सामान बरामद

एस.सी. विद्यार्थी 15 अगस्त तक अपने बैंक खातों की आधार सीडिंग अवश्य पूरी करवाएं : विधायक दलबीर सिंह टोंग, कहा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे बैंक खातों में की जाएगी जमा,कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित नहीं रहेगा

पटना में मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय को उड़ाने की धमकी, बिहार में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे की हो रही जांच

सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस का सख्त पहरा, अब तब 475 पर एफआईआर और 103 आरोपित गिरफ्तार

नेपाल से गांजा लाकर बिहार में फैलाते थे नेटवर्क, दानापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दबोचे गए दो तस्कर

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की चेतावनी जारी अमृतसर के कई इलाकों में भरा पानी राहगीरो को उठानी पड़ रही है मुश्किलें

Leave a Comment