पंजाब में लगातार बढ़ रही बिजली की डिमांड से इंडस्ट्री को पावर सप्लाई नहीं मिल रही इंडस्ट्री ठीक से काम नहीं कर पा रही है। मंगलवार को लुधियाना के इंडस्ट्रियलिस्ट चीफ इंजीनियर दफ्तर पहुंचे और उनसे पावर सप्लाई पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा चीफ इंजीनियर जगदीप सिंह हंस को इंडस्ट्रियलिस्ट ने कहा कि जब भी राज्य में बिजली संकट होता है तो इसका खामियाजा सबसे पहले इंडस्ट्री को झेलना पड़ता है। पावर कॉम ने क्रांतिकारी दो और क्रांतिकारी 3 को रात में पावर सप्लाई नहीं मिल रही इस वजह से शहर की 80 फ़ीसदी इंडस्ट्री रात को बंद है।इंडस्ट्रियलिस्ट ने कहा कि रात को पावर कॉम ने शेड्यूल कट लगा दिए और दिन में अनशेड्यूल कट लगाए जा रहे हैं जिसकी वजह से इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद होने की कगार पर आ गई है। उनका कहना है कि अगर पावर काम के पास बिजली नहीं है तो मॉल रेस्टोरेंट बंद करवाएं सिर्फ इंडस्ट्री ही बंद क्यों करवाई जा रही है।
बैठक में तीखी बहस के बाद इंजीनियर ने उद्यमियों को कहा कि सिर्फ दो दिन का टाइम दें उसके बाद ऐसी स्थिति नहीं आएगी चीफ इंजीनियर का कहना है की पेडी सीजन के कारण बिजली की डिमांड बड़ी है जिसकी वजह से सप्लाई में दिक्कत आ रही है।

पावर काम ऐसे तो इंडस्ट्री को पक्का ताला लगवा देगा
इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कुलवंत सिंह एनखर रमेश गर्ग ने बैठक में कहा कि बिजली कट से इंडस्ट्री परेशान है उन्होंने कहा कि शहर की 80% इंडस्ट्री रात के शेड्यूल कट से झूझ रही है पावर कॉम ने रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक क्रांतिकारी दो और क्रांतिकारी 3 इंडस्ट्री पर पावर कट लगाया है जिसका साफ मतलब है इंडस्ट्री को रात में फैक्ट्री बंद करनी पड़ेगी इसके अलावा दिन में भी अनशेडूल कट भी लग रहे हैं जिससे फैक्ट्री में नियमित तौर पर काम नहीं हो पा रहा है।
17000 मेगावाट के पार पहुंची बिजली की डिमांड
पंजाब में लगातार बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है मंगलवार को बिजली की डिमांड 17000 मेगावाट के पार पहुंच गई जबकि पंजाब में बिजली का उत्पादन 6000 मेगावाट के आसपास रहा बाकी की बिजली आपूर्ति के लिए पावर काम को केंद्रीय पूल से 10000 मेगावाट से ज्यादा बिजली खरीदनी पड़ रही है मंगलवार को हाइड्रो प्रोजेक्ट से 950 मेगावाट के करीब बिजली पैदा की गई।

एग्रीकल्चरल सेक्टर को दी जा रही बिजली
अफसर का कहना है कि पेट्टी सीज़न के कारण अचानक बिजली की डिमांड बढ़ गई है किसानों को बिजली सप्लाई दी जा रही है इस वजह से डिमांड बढ़ रही है पावर कॉम सेंट्रल पूल से बिजली खरीद कर डिमांड पूरी कर रहा है अफसर का कहना है कि कुछ ग्रेट ओवरलोड हो रहे हैं जिसकी वजह से सप्लाई सिस्टम प्रभावित हो रहा है।






