मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट मॉड्यूल बेनकाब ड्रोन से हीरोइन, हथियार मंगवाने वाले चार तस्कर गिरफ्तार आरोपियों में तीन बेरोजगार एक सुपरवाइजर

On: June 30, 2026 6:21 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर पुलिस को नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सुल्तानविंड पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हीरोइन मंगवाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगो को हिरासत में लिया है।

डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई एफईआर नंबर 142/26 के तहत की गई 25 जून 2026 को थाना सुल्तानविंड की पुलिस गश्त कर रही थी तभी बिना नंबर प्लेट की एक दो पहिया गाड़ी को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान गुरु सेवक सिंह और निर्भय सिंह से चार पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए इनमें से तीन कारतूस मैगजीन में और दो कारतूस निर्भय सिंह की जेब से मिले। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं उनके खिलाफ सुल्तानविंड थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल 2026 को एक घर पर फायरिंग का मामला दर्ज है और दोनों उसी केस में फरार चल रहे थे।

जश्नप्रीत के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज़ है पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए हथियार और नशीला पदार्थ मंगवाते थे। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए जश्नप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह और गोविंदा को भी गिरफ्तार किया जश्नप्रीत के खिलाफ पहले से ही दो किलो हीरोइन का मामला दर्ज है जबकि गुरु सेवक सिंह के खिलाफ भी कई अपराधी केस चल रहे हैं।

चार पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से तीन बेरोजगार हैं जबकि गुरविंदर सिंह एक अस्पताल में ठेके पर सुपरवाइजर के रूप में काम करता है।इस कारवायी में चार पिस्तौल और पांच जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। दो अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस ने कहा कि सीमा पार से चल रही नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख़्ती से जारी रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

आज की बड़ी खबर दीवार तोड़ते ही मिला 99 करोड़ का सोना, अब देखना यह है किसे मिलेगा यह खजाना

स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में बड़ी वारदात दो लोगों को गोली मार करी गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा में चलती बस का निकला टायर, मची चीख पुकार,60 लोगों की बच्ची मुश्किल से जान

केंद्र का पंजाब को एक और तोहफा,1419 करोड रुपए का प्रोजेक्ट फिर हुआ मंजूर, रेल मंत्री ने दिलाई पंजाब को सौगात

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, बॉर्डर इलाके से एक बार फिर आईस ड्रग और अवैध हथियार बरामद

स्कूल वैन में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान,स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

Leave a Comment