मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

पंजाब के 15 जिलों में प्री मानसून की बारिश की संभावना, 5 दिन बारिश आंधी का अलर्ट जारी तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की आशंका

On: June 18, 2026 6:44 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदलने वाला है पश्चिम विक्षेप में एक्टिव होने से 18 जून से 23 जून तक राज्य में बारिश आंधी और गरज चमक का अलर्ट है। इस दौरान हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका जताई जा रही है वहीं दूसरी तरफ राज्य में तापमान एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार को तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया हालांकि अभी तक लोगों को लू से राहत मिल रही है। आज 15 जिलों में बारिश की संभावना है जिसमें नवांशहर, शहीद भगत सिंह नगर,फिरोजपुर,फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा,भटिंडा, लुधियाना,बरनाला,मनसा,संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर रोपड़, पटियाला और मोहाली शामिल है।
इस दौरान बारिश या तूफान पूरे इलाके में नहीं होगा सिर्फ कुछ चुनिंदा जगह पर ही होगा। बारिश की संभावना 25 से 50 दिन तक होगी भले ही अभी मानसून पहुंचने में देरी है लेकिन इस दौरान होने वाली बारिश को प्री मानसून में गिना जाएगा।

डायरेक्टर मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ सुरेंद्र पाल ने बताया कि 22 तारीख तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है । अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वही चंडीगढ़ पंजाब के प्रमुख शहरों का ऐसा रहेगा तापमान। लुधियाना 37.5 ,पटियाला 38.8 ,पठानकोट 38.2 फिरोजपुर 36.8, होशियारपुर 35.6, मोहाली 37.1 डिग्री रह सकता है।

बिजली की डिमांड 14 हज़ार पर पहुंची

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ गई बुधवार को बिजली की मांग 14, 250 मेगावाट तक पहुंच गई। इस दौरान केंद्र से 8,818 मेगावाट बिजली ली गई जबकि राज्य में खुद का बिजली उत्पादन 5,458 मेगावाट है हालांकि पहले यह डिमांड कम थी।

तीन दिन इस तरह रहेगा मौसम

19 जून – सभी जिलों में बारिश की संभावना है इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर,अमृतसर,होशियारपुर, नवांशहर,फिरोजपुर,फाजिल्का, फरीदकोट,श्री मुक्तसर साहिब,मोगा, भटिंडा और मानसा में गरज चमक और आंधी की संभावना है।

20 जून – पठानकोट गुरदासपुर अमृतसर तरन तारन, होशियारपुर, नवांशहर,कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर रोपड़, पटियाला और मोहाली में बारिश की संभावना है। जबकि 9 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर,अमृतसर, तरन तारन, होशियारपुर, नवाशहर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर और फिरोजपुर में आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

21 जून – पठानकोट, गुरदासपुर अमृतसर, तरन तारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुख्तर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश की संभावना है। 11 जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर अमृतसर, तरन तारन, होशियारपुर, नवांशहर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर, मोहाली में आंधी का अलर्ट जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार के सभी छात्र-छात्राएं बनवाले अपना आईडी कार्ड, वर्ना नहीं दे सकेंगे मैट्रिक व इंटर की वार्षिक बोर्ड परीक्षा

अमृतसर में सीमा पर हथियार तस्करी गिरोह पर शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार 11 अत्यधिक पिस्तौल बरामद विदेशी ऑपरेटिव से जुड़े तार

अयोध्या राम मंदिर के खुल रहे हैं राज़, दान पात्र के पैसे चोरी के अलावा और भी बहुत कुछ…

सीएम दी योगशाला के अंतर्गत 21 जून को गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अतिरिक्त उपायुक्त

एस.आई.आर.-2026 के तहत बी.एल.ओ. प्रशिक्षण अभियान जारी,हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा : उपायुक्त

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अटारी विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को एस.आई.आर. संबंधी दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Comment