मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के अमृतसर में घर में घुसकर युवक पर फायरिंग, गंभीर जख्मी

On: August 23, 2026 2:29 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर नितिन : पंजाब के अमृतसर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। घर में कंप्यूटर पर काम कर रहे युवक हरजपाल सिंह पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि गोली चलाने वाला युवक हरजपाल का मासी का बेटा है, जो अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा था।

परिवार के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच हुई। हरजपाल सिंह घर में कंप्यूटर पर अपना काम कर रहा था। इसी दौरान उसका मासी का बेटा अपने साथी के साथ घर आया। आरोप है कि दोनों हरजपाल को दूसरे कमरे में ले गए, जहां उस पर गोली चला दी गई। गोली हरजपाल के पेट में लगी।

गोली की आवाज सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया। घायल हरजपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज और ऑपरेशन किया जा रहा है। परिवार के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसने परिजनों से बातचीत भी की है। मीडिया से बातचीत में हरजपाल की भाभी ने बताया कि परिवार में पहले किसी तरह की पुरानी रंजिश या बड़ा विवाद नहीं था। आरोपी का परिवार में आना-जाना भी था। ऐसे में गोली चलाने के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर परिवार भी हैरान है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली चलाने के पीछे घरेलू विवाद, निजी रंजिश या कोई अन्य कारण था।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

Leave a Comment