मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

जन्मदिन मनाने निकले थे घर पहुंची लाशें,एक बाइक पर सवार चार युवको को ट्रक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की भी मौत

On: August 19, 2026 1:27 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Maharajganj News: महाराजगंज जिले में निचलौल-महराजगंज मार्ग पर बीते मंगलवार को मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चारों युवक जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। भारत गैस एजेंसी के पास उनकी मोटरसाइकिल की ट्रक से टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद ट्रक भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक किसी अन्य वाहन या मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, दुर्घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। मृतकों की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के पचमा गांव के केवटानी टोले निवासी शिव निषाद (18), उनके भाई विवेक निषाद (20), सनी (22) और किशन निषाद (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शिव और विवेक सगे भाई थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लुधियाना के सिविल लाइंस इलाके में मोबाइल टावर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के उपकरण पर किया हाथ साफ

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ आईसीयू में निकली नकली दवाएं,5 करोड़ कीमत से भी ज्यादा की नकली दवाएं जब्द

Raksha bhandhan 2026 : शुभ मुहूर्त में भाई को ना बांध पाए राखी तो जानिए ज्योतिषी उपाय, नहीं लगेगा कोई दोष

ट्रोल ना करें मेरे दर्द को समझें,पहली बार नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची पहली बार की विधायका आर पल्लवी

अगले 3 घंटे बेहद भारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी,भारी बारिश होने की संभावना

सैलरी 20 हज़ार,12 घंटे काम की शर्त ज़ैप्टो ने नई हायरिंग के लिए जारी की अपनी लिस्ट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Leave a Comment