मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ का 18वाँ द्विवार्षिक अधिवेशन

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ का 18वाँ द्विवार्षिक अधिवेशन गांधी भवन प्रेक्षागृह कैसरबाग में सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० नीलम द्विवेदी द्वारा महात्मा हैनीमैन के चित्र पर मार्त्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।

प्रथम सत्र में संघ की लम्बित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। द्वितीय संगठन का चुनाव पर्यवेक्षक सेफुद्दीन खॉन एवं चुनाव अधिकारी रमेश मिश्रा की देखरेख में सम्पन्न कराया गया।

देर रात चुनाव परिणाम आने के बाद महासचिव पद पर हरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष पद पर अनूप कुमार सिंह, संरक्षक पद पर हरिश्याम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम गौतम, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अम्बिकेश्वर सिंह, संयुक्त सचिव पद पर आशीष कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, संगठन सचिव पद पर अभिषेक सिंह सेंगर, रवि कुमार कोषाध्यक्ष पद पर सचिन श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं प्रचार पद पर अरविन्द कुमार रावत, सम्प्रेक्षक पद पर राजेश कुमार एवं कार्यालय सचिव पद पर मिथिलेश यादव व धर्मेन्द्र कुमार निर्वाचित को घोषित किया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment