मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू करने वाला भारत का पहला मेट्रो संगठन बना यूपीएमआरसी

By ENN
On: July 30, 2026 2:33 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

स्किल इंडिया मिशन के तहत मेट्रो क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने की पहल

देश-विदेश के मेट्रो क्षेत्र के पेशेवरों के लिए ये पाठ्यक्रम बेहद उपयोगी: MD UPMRC, श्री सुशील कुमार

भारत और दुनिया भर में मेट्रो रेल नेटवर्क के तेज़ी से विस्तार के साथ शहरी परिवहन क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं प्रमाणित पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने अपने प्रशिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड ट्रेनिंग (CoET) के जरिए भारत के किसी भी मेट्रो रेल संगठन द्वारा पहली बार अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रमाणन पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार द्वारा किया गया।

यह पहल भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य मेट्रो क्षेत्र से संबंधित विशेष प्रशिक्षण को भारत और विदेशों के शिक्षार्थियों तक सुलभ बनाना है। इन अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रमाणन पाठ्यक्रमों के माध्यम से यूपीएमआरसी तेजी से बढ़ते मेट्रो उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कुशल और प्रमाणित मानव संसाधन तैयार करेगा।

भारत में मेट्रो रेल अवसंरचना का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। वर्तमान में देश के 26 शहरों में मेट्रो सेवाएं संचालित हो रही हैं तथा कुल परिचालन नेटवर्क 1,095 किलोमीटर से अधिक हो चुका है। इसके साथ ही भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा परिचालित मेट्रो नेटवर्क बन गया है। देशभर में अनेक मेट्रो परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं और आने वाले वर्षों में कई नई परियोजनाएं शुरू होने वाली हैं।

भारत के अलावा खाड़ी देशों तथा अन्य देशों में भी मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर कार्यरत हैं। ऐसे में प्रशिक्षित और प्रमाणित मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यूपीएमआरसी ने यह पहल शुरू की है।


यूपीएमआरसी द्वारा एक दर्जन से अधिक विशेषीकृत ऑनलाइन प्रमाणन पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, जिनमें रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग, ट्रैक अनुरक्षण और ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। भविष्य में मेट्रो योजना, निर्माण, संचालन, अनुरक्षण, सुरक्षा तथा अन्य विशेषज्ञ क्षेत्रों से जुड़े और पाठ्यक्रम चरणबद्ध तरीके से जोड़े जाएंगे।

ये पाठ्यक्रम इंजीनियरों, पेशेवरों, सलाहकारों, ठेकेदारों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा मेट्रो क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी शिक्षार्थियों के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें भारतीय और विदेशी दोनों प्रतिभागी नामांकन कर सकते हैं।

भारतीय नागरिकों के लिए प्रति पाठ्यक्रम शुल्क ₹200 तथा विदेशी नागरिकों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के “Online Courses” अनुभाग में जाकर नामांकन कर सकते हैं।

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “भारत में मेट्रो क्षेत्र अभूतपूर्व गति से विकसित हो रहा है और दुनिया के कई देशों में भी इसी प्रकार विस्तार हो रहा है। इस तेज विकास के लिए विशेष ज्ञान और व्यावहारिक समझ रखने वाले कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है। इन अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रमाणन पाठ्यक्रमों के माध्यम से यूपीएमआरसी भारत और विदेशों के शिक्षार्थियों के साथ अपनी तकनीकी विशेषज्ञता साझा कर रहा है तथा स्किल इंडिया मिशन में योगदान दे रहा है। हमें विश्वास है कि यह पहल मेट्रो उद्योग के भविष्य के विकास के लिए प्रमाणित पेशेवरों का एक मजबूत समूह तैयार करने में सहायक होगी।”

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment