Punjab में बड़ी वारदात! नाई की दुकान पर युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में दहशत

On: October 22, 2026 9:15 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

अमृतसर तरनतारन (नितिन) :  जिले के कस्बा नौशहरा पन्नुआं में बुधवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सरहाली और पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि बीते दो महीनों के दौरान नौशहरा पन्नुआं इलाके में एक एएसआई समेत तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। इन हत्याओं के तार विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा नौशहरा पन्नुआं निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गुलजार सिंह बुधवार शाम करीब 6:30 बजे स्थानीय चौक में स्थित सत्तू नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नकाबपोश हमलावरों ने दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कुलदीप सिंह को कई गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सरहाली और पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सरहाली के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह की हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं, इसकी गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment