पंजाब ( नितिन ): पंजाब बंद के बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक 21 अगस्त को बंद के दौरान खुलने रहने वालों शहरों को धमकी मिली है। फिलहाल सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसिया ने ई-मेल की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भेजे गए ई-मेल में आज 21 अगस्त को पंजाब बंद और 31 अगस्त स्कूल बंद का मैसेज लिखा गया है। 31 अगस्त नु शहीद दिलावर सिंह बब्बर नु याद करोगे। 31 अगस्त हर “स्कूल बंद” रखो शहीद दिलावर सिंह बब्बर नु याद करोगे – इस मेल में भेजने वाले ने पंजाब को खालिस्तान से जोड़ते हुए धमकी दी है। साथ ही ये भी कहा गया है कि जिन शहरों को बंद नहीं किया जाएगा वहां पर बम से धमाके किए जाएंगे।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब DGP गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा से जुडे़ कुछ लोगों के नाम लिखे हुए हैं। इसके अलावा इसमें बम धमाके और IED के दावे भी किए गए हैं। जांच एजेसियां इस ई-मेल में जारी किए गए दावों की जांच कर रही है।









