मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Punjab: चोरीशुदा वाहनों को काटकर स्पेयर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की कई करें और स्पेयर पार्ट्स बरामद

On: July 29, 2026 6:23 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के दोराहा के अंतर्गत आने वाले पायल सब-डिवीजन पुलिस ने वाहन चोरी से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दोराहा के निकट एक कबाड़ के अड्डे पर छापेमारी कर कई संदिग्ध कारें, उनके स्पेयर पार्ट्स तथा फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह कथित तौर पर चोरीशुदा वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेटें लगाकर उन्हें गैस कटर से काटता था और उनके स्पेयर पार्ट्स विभिन्न स्थानों पर बेचता था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दोराहा के एएसआई हरजीत सिंह गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच के सिलसिले में कद्दों चौक, दोराहा में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5.30 बजे किसी विश्वसनीय मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गुरप्रीत राम उर्फ चंद, रवि तथा बब्बू राम उर्फ बब्बू, तीनों निवासी गांव अलूणा तोला, थाना पायल, ने हरदेव सिंह बोपाराय निवासी पायल से दोराहा-कद्दों-पायल रोड पर एक खाली प्लॉट किराये पर लिया हुआ है। जहां चोरी की गई गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेटें लगाकर उन्हें गैस कटर से काटा जाता है तथा उनके स्पेयर पार्ट्स बेचकर अवैध लाभ कमाया जाता है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत छापेमारी की, जहां से कई कारें, वाहनों के पुर्जे तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया गया। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बरामद वाहनों एवं पुर्जों की जांच की जा रही है ताकि उनकी वास्तविक पहचान तथा वाहन चोरी के मामलों से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बर्थ और डेथ सैर्टिफिकेट पंजीकरण के नियम होंगे सख्त, अब सबसे जरूरी दस्तावेज होगा जन्म प्रमाण पत्र

Punjab : हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी अमृतसर से मिलेगी सीधी सुविधा,अब 27 देशों के लिए आसान हुई यात्रा

अमृतपाल – आज बंदी सिखों की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ कूच करेंगे “वारिस पंजाबी दे”पुलिस ने जारी करी ट्रेफिक एडवाइजरी

shavan 2026 : सावन में बिना मुहूर्त भी कर सकते हैं रुद्राभिषेक,इन गुप्त सूत्र में जाने पूरी जानकारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बर नाला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और लोगों से कहा 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत से पंजाब में बनाएगी सरकार

आज का राशिफल 29 जुलाई 2026,जानिए किस राशि का कैसा रहेगा दिन किस-किस को होगा पूर्ण लाभ और किस राशि को उपाय करने की है जरूरत

Leave a Comment