मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतपाल – आज बंदी सिखों की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ कूच करेंगे “वारिस पंजाबी दे”पुलिस ने जारी करी ट्रेफिक एडवाइजरी

On: July 29, 2026 6:14 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब/चंडीगढ़ : मृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब से लोग बसों और वाहनों में आएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। चंडीगढ़ पुलिस ने बैरीकेड्स लगा अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कर दी है। चंडीगढ़ में वाहनों पर रैली निकालने से पहले पंजाब से आए लोग मोहाली के अंब गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे इकट्ठा होंगे।

वहां से लोग बसों और गाड़ियों में चंडीगढ़ बुड़ैल जेल के पीछे से प्रवेश करेंगे। इसके बाद लोग सैक्टर-45 गौशाला चौक का चक्कर लगाकर बुड़ैल के पीछे से वापस मोहाली जाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस ने चौराहे की दोनों तरफ बैरीकेड लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं। विधानसभा क्षेत्र दाखा और आसपास के इलाकों से करीब 500 वाहन चंडीगढ़ कूच में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने समर्थकों से ऐसी किसी भी कोशिश में न उलझने और केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर ध्यान देने की अपील की।

यहां ट्रैफिक रहेगा प्रभावित 

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 29 जुलाई को सुबह 9:30 से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने अपील की है कि प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर (बुड़ैल जेल) से सैक्टर-50/51 चौक, सैक्टर-44/45-50/51 (गौशाला चौक) तक सरोवर पथ और सैक्टर-43 आई.एस.बी.टी. चौक से सैक्टर-45 गौशाला चौक तक विकास मार्ग पर यातायात डायवर्ट या प्रतिबंधित किया जा सकता है। अंतर्राज्यीय बसों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

Leave a Comment