मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Punjab:  एनर्जी ड्रिंक बेचने पर लगी रोक! वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

On: October 9, 2026 3:54 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब नितिन : बठिंडा में एनर्जी ड्रिंक पर रोक लगाने के फरमान जारी हुए हैं। दरअसल नारुआना गांव की पंचायत ने एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। सरपंच गुरध्यान सिंह के अनुसार, पंचायत को आशंका है कि कुछ लोग नशा करने के बाद नारुआना की दुकानों पर एनर्जी ड्रिंक पीने के लिए रुकते हैं। इस दौरान वे गांव में घूमकर घरों और अन्य स्थानों की रेकी करते हैं, जिससे चोरी की वारदातों का खतरा बढ़ सकता है। 

पंचायत का दावा है कि गांव में नशा तस्करों की गतिविधियों के चलते इलाके में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसी को देखते हुए पंचायत ने गांव की दुकानों पर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री रोकने का फैसला लिया है।
 
वहीं पंचायत ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंध के बावजूद एनर्जी ड्रिंक बेचता पाया गया तो उस पर पंचायत स्तर पर जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत का कहना है कि गांव में बढ़ रही संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment