मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब को मिला स्थायी DGP, गौरव यादव की नियुक्ति पर लगी मुहर

On: October 9, 2026 1:04 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

चंडीगढ़ नितिन : पंजाब सरकार ने गौरव यादव को राज्य का नियमित डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गौरव यादव 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। सरकार के इस फैसले के बाद चार साल से अधिक समय तक अतिरिक्त प्रभार के तहत चल रही व्यवस्था के बाद पंजाब को आखिरकार नियमित DGP मिल गया है।

13 अक्टूबर को होनी थी सुनवाई

खास बात यह है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले पर 13 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही पंजाब सरकार ने गौरव यादव को नियमित DGP नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। गौरव यादव जुलाई 2022 से कार्यवाहक DGP के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। पंजाब पुलिस प्रमुख के पद पर नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से तैयार पैनल में तीन अधिकारियों के नाम शामिल थे। इनमें गौरव यादव के अलावा शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू भी शामिल थे।

गौरव यादव 30 अप्रैल 2029 को सेवानिवृत्त होंगे। नियमित DGP की नियुक्ति को लेकर विपक्ष भी कई बार सरकार को घेरता रहा है। अब हाईकोर्ट में 13 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई से महज पांच दिन पहले सरकार ने नियमित DGP की नियुक्ति कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment