चंडीगढ़ ( नितिन ): भारतीय जनता पार्टी पंजाब की ओर से आज पूरे राज्य में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किए गए। इस दौरान पंजाब भर में 36 स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर सरकार के पुतले फूंके।
ये विरोध प्रदर्शन भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप के नेतृत्व में किए गए। अलग-अलग जिलों में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और आम आदमी पार्टी ने पंजाब को भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है। नेताओं ने कहा कि अब हाईकोर्ट के आदेश पर यदि सीबीआई जांच शुरू हुई है तो मुख्यमंत्री और आप नेतृत्व भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
36 स्थानों पर फूंके गए सरकार और भ्रष्टाचार के पुतले
पंजाब भर में भाजपा की ओर से 36 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए गए प्रदर्शनों में प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, विजय सांपला, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश राठौर, जीवन गुप्ता, महारानी परनीत कौर, बीबा जयइंदर कौर, रविकरण सिंह काहलों, अश्वनी सेखड़ी, हरमिंदर सिंह जस्सी, जंगी लाल महाजन, जीवन गर्ग, शिवराज चौधरी, परमपाल कौर मलूका, संदीप जाखड़, अमरजीत सिंह अमरी, के.डी. भंडारी, रजनीश धीमान, राजेश बाघा, सरबजीत सिंह मक्कड़, सुशील कुमार रिंकू, गेजा राम वाल्मीकि, मनजीत सिंह राय, प्रवीण बांसल, वंदना संगवाल और हरजिंदर सिंह ठेकेदार विशेष रूप से मौजूद रहे।








