Nepal Flood : नेपाल में मृतकों की संख्या 675 पहुंची, 2,400 से ज्यादा लोग लापता

On: August 29, 2026 11:14 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

नेशनल डेस्क नितिन : मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हो गई है, जबकि आपदा के बाद 2,400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से शव बरामद किये गये।

नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट हिमनद के टूटने के बाद हिमस्खलन जैसी घटना से पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया, जिससे बुधवार को मध्य नेपाल में कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और जलविद्युत केंद्रों को नष्ट कर दिया।

नेपाल पुलिस के एक बयान के अनुसार, अब तक भोटेकोशी बाढ़ के पीड़ितों के 675 शव आठ जिलों से बरामद किए जा चुके हैं। बयान के मुताबिक, बचावकर्मियों ने चितवन से 246, नवलपरासी पूर्व से 165, नवलपरासी पश्चिम से 63 और गोरखा से 57 शव बरामद किए हैं। इसके अनुसार इसी तरह, धादिंग जिले से 45, नुवाकोट से 51, तनहूं से 35 और रसुवा जिले से 13 शव बरामद किए गए हैं। शनिवार तक 2,400 से अधिक लोग लापता थे।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार नेपाल में बचाव दलों ने शनिवार को अभियान के चौथे दिन लगभग 2,500 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बचाव अभियान के लिए 11,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 5,000 से अधिक नेपाली सेना के जवान शामिल हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

उत्पाद विभाग की महिला दारोगा से मृतक सिपाही की दोस्ती की चर्चा, साजिश में हत्या का शक! नालंदा के पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने क्या बताया

दिल्ली पुलिस के जवान अभिजीत दिपके के घर पहुंचे, तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन

सऊदी अरब जाने वाली Air India की सभी फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द, बढ़ते तनाव के बीच एयरलाइन का बड़ा फैसला

मुझे हर वक्त बेटी दिखाई देती, मैं कैसे जी रही हूं, यह सिर्फ मुझे पता… रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या में मां का छलका दर्द

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शारजाह की फ्लाइट फिर होगी शुरू, जानें कितना होगा किराया

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2026,जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

Leave a Comment