मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Himachal Chamba: बुधवार से पुनः शुरू होगी हड़सर से श्री मणिमहेश कैलाश तक पैदल यात्रा

On: August 25, 2026 9:10 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय (नितिन): एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा के दृष्टिगत हड़सर से श्री मणिमहेश कैलाश तक के पैदल यात्रा मार्ग का प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए मार्ग को दुरुस्त एवं सुरक्षित पाया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 26 अगस्त से हड़सर से श्री मणिमहेश कैलाश तक पैदल यात्रा पुनः शुरू की जा रही है। यात्री प्रातः 4 बजे से यात्रा शुरू कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा प्रतिदिन सायं 7 बजे से प्रातः 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान यात्रियों को यात्रा मार्ग पर आवागमन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा रात्रि के समय यात्रा मार्ग पर उत्पन्न होने वाली संभावित कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

एसडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में घोड़ों एवं खच्चरों के आवागमन के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। इसके लिए यात्रा मार्ग की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि घोड़ों एवं खच्चरों के आवागमन से संबंधित प्रशासन के आगामी आदेशों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर मौसम की स्थिति एवं भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए श्रद्धालु अनावश्यक जोखिम न लें तथा प्रशासन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय के दौरान ही यात्रा करें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

उन्होंने समस्त पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की कि श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा जोखिम की स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment