📅 रविवार, 29 नवंबर 2026 🕒 08:00:16 AM (IST)
न्यूज़

PRD द्वारा कराया जा रहे अवैध निर्माण को मऊरानीपुर तहसीलदार द्वारा रुकवाया काम

🕒 प्रकाशित: 28-11-2026, 10:08 AM
📍 समाचार स्थान: झांसी, उत्तर प्रदेश, भारत
PRD द्वारा कराया जा रहे अवैध निर्माण को मऊरानीपुर तहसीलदार द्वारा रुकवाया काम - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
मऊरानीपुर में व्यायामशाला की जमीन पर दुकानों के निर्माण का आरोप, तहसीलदार ने रुकवाया काम
 
झांसी के मऊरानीपुर नगर में सूखनई नदी किनारे स्थित व्यायामशाला की जमीन पर पीआरडी विभाग द्वारा कराए जा रहे बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि बाउंड्री के साथ दुकानों का भी निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि और नगर के गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
          
                 मामला मऊरानीपुर नगर में सूखनई नदी किनारे स्थित व्यायामशाला की जमीन का है। यहां पीआरडी विभाग द्वारा बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान बाउंड्री के साथ दुकानों का निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि और नगर के गणमान्य लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध किया और इसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दी। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
                वहीं, पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 इसी दौरान एक मामला और खुलकर सामने आया है जिस जमीन पर PRD अवैध निर्माण करवा रहा था. शंकर लाल कुशवाहा का कहना है कि मेरे परिवार द्वारा यह जमीन  लक्ष्मी व्यायामशाला को दान की गई थी. लेकिन यहां पर पी.आर.डी. विभाग द्वारा बाउंड्री कराई जा रही है, इतना ही नहीं यहां पर भू-माफियों के साथ मिलकर अवैध दुकानों के निर्माण कराए जा रहे हैं. जितनी लक्ष्मी व्यायामशाला को दान की गई थी. उसके अलावा और जमीनों को भी कब्जा किया जा रहा है। 

एक नज़र - मऊरानीपुर में व्यायामशाला की जमीन पर दुकानों के निर्माण का आरोप, तहसीलदार ने रुकवाया काम...
https://youtu.be/ReVAOJyoVZs?si=YOF4hCruq0lm1r_G
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।