📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 12:47:44 AM (IST)
अपराध

पंजाब के तरन तारन मे बंद पड़े निजी स्कूल में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का पर्दाफाश, मरीजों को करवाया रेस्क्यू

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 03:23 PM
📍 समाचार स्थान: Tarn Taran Sahib, Punjab, India
पंजाब के तरन तारन मे बंद पड़े निजी स्कूल में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का पर्दाफाश, मरीजों को करवाया रेस्क्यू - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
तरनतारन (नितिन): सीमावर्ती जिला तरनतारन में अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान गांव जंड में एक बंद पड़े निजी स्कूल की इमारत में चल रहे कथित गैर-कानूनी नशा मुक्ति केंद्र का पर्दाफाश हुआ है।

छापेमारी के दौरान केंद्र में बेहद खराब और अमानवीय परिस्थितियों में रखे गए नशे के आदी 23 मरीजों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सहायक सिविल सर्जन डॉ. जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पैक्टर, तहसीलदार पट्टी बलविंदर शर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर तथा थाना सदर पट्टी की पुलिस के साथ गांव जंड में छापेमारी दौरान सामने आया कि एक बंद पड़े निजी स्कूल की इमारत का इस्तेमाल नशा मुक्ति केंद्र के रूप में किया जा रहा था। जब टीम द्वारा केंद्र चलाने संबंधी आवश्यक लाइसेंस और अन्य कानूनी दस्तावेजों की जांच की गई तो मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

आरोप है कि मरीजों के साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी और उन्हें जंजीरों से बांधकर भी रखा जाता था। दूसरी ओर इन मरीजों के परिवारों से प्रति मरीज करीब 20 हजार रुपए मासिक फीस वसूले जाने की बात भी सामने आई है। सहायक सिविल सर्जन डॉ. जसप्रीत सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र में मौजूद सभी 23 मरीजों को गांव ठरू स्थित सरकारी पुनर्वास केंद्र में दाखिल करवाया गया, ताकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उचित उपचार किया जा सके। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन ने बताया कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना कानूनी अनुमति के केंद्र चलाने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।