📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 08:38:28 PM (IST)
बिजनेस

लुधियाना में दूध के बढ़ते दामों पर भड़के उपभोक्ता, 85 रुपए किलो पहुंची कीमत

🕒 प्रकाशित: 26-11-2026, 01:37 PM
📍 समाचार स्थान: Ludhiana, Punjab, India
लुधियाना में दूध के बढ़ते दामों पर भड़के उपभोक्ता, 85 रुपए किलो पहुंची कीमत - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लुधियाना (नितिन): महानगर में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब आम आदमी की रसोई का सबसे जरूरी हिस्सा यानी दूध भी आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। शहर में दूध उत्पादकों (पशुपालकों) से कम दामों पर दूध खरीदकर उपभोक्ताओं को मनमाने व महंगे दामों पर बेचने का मामला तूल पकड़ने लगा है। दूध विक्रेताओं द्वारा पिछले एक वर्ष के भीतर ही दूध के दामों में करीब 15 रुपये प्रति किलो की भारी बढ़ोतरी किए जाने से शहरवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

'उत्पादक और उपभोक्ता दोनों की हो रही है लूट'
स्थानीय लोगों व चंद्र अग्रवाल उपभोक्ता कहना है कि एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों के दूध उत्पादकों को उनकी मेहनत के मुताबिक उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर के उपभोक्ताओं को 85 रुपये प्रति किलो तक के ऊंचे दामों पर दूध खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बिचौलियों व मुनाफाखोर विक्रेताओं द्वारा बिना किसी सरकारी नियंत्रण के लगातार रेट बढ़ाए जाने से मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

85 रुपये किलो बिक रहे दूध की फैट और शुद्धता की हो सख्त जांच
उपभोक्ताओं ने न केवल बढ़ी हुई कीमतों पर सवाल उठाए हैं। बल्कि दूध की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। शैलेंद्र बॉबी का कहना है कि 85 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भारी कीमत वसूलने के बावजूद दूध की शुद्धता और उसमें मौजूद 'फैट' की मात्रा की कोई गारंटी नहीं है। शहरवासियों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग व फूड सेफ्टी टीमों को सक्रिय कर दूध की दुकानों और डेयरियों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

मुनाफाखोर दुकानदारों पर सख्ती की मांग
पवन मेहरा ने प्रशासन से अपील की है कि दूध की क्वालिटी और फैट के मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा तय मानकों पर खरे न उतरने वाले और मनमाने दाम वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि आम जनता को शुद्ध दूध उचित मूल्य पर मिल सके।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।