📅 बुधवार, 25 नवंबर 2026 🕒 07:09:26 PM (IST)
इंडिया

Weather News: पंजाब में अगले 3 दिन मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

🕒 प्रकाशित: 25-11-2026, 06:29 AM
📍 समाचार स्थान: Amritsar, Punjab, India
Weather News: पंजाब में अगले 3 दिन मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सर्दी के साथ अब घने कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 27 नवंबर तक, जबकि हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम होने की आशंका है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी 26 और 27 नवंबर को घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।