📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 11:21:49 AM (IST)
ट्रैवल

सर्दियों में रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, अमृतसर-चंडीगढ़ समेत कई Trains रद्द, यहां देखें List

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 10:40 AM
📍 समाचार स्थान: Amritsar, Punjab, India
सर्दियों में रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, अमृतसर-चंडीगढ़ समेत कई Trains रद्द, यहां देखें List - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
चंडीगढ़ नितिन : घने कोहरे और धुंध के कारण सर्दियों के मौसम में रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव और अस्थायी रद्दीकरण की घोषणा की है। 8 ट्रेनें 2 दिसंबर से 28 फरवरी, 2027 तक रद्द रहेंगी। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि धुंध और कोहरे के कारण लोको पायलट को ट्रेनों की रफ्तार को कम करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार 150 किलोमीटर वाली ट्रेनें अब 90 व 80 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित रेलगाड़ी की स्थिति एवं नवीनतम जानकारी रेलवे की आधिकारिक ऐप रेलवन आधिकारिक वैबसाइट अथवा रेलवे हैल्पलाइन 139 से अवश्य प्राप्त कर लें, यात्री रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मचारी से भी मदद ले सकते हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ा।
ट्रेन संख्या कब से कब तक
14542 (अमृत सर-चंडीगढ़) 2 दिसम्बर से 1 मार्च, 2027 तक
14541 (चंडीगढ़-अमृत सर) 1 दिसम्बर से 28 फरवरी तक
1450 4 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कालका 2 दिसम्बर से 27 फरवरी तक
14503 (कालका-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा) 1 दिसम्बर से 26 फरवरी तक
14630 (फिरोजपुर-चंडीगढ़) 1 दिसम्बर से 28 फरवरी तक
14629 (चंडीगढ़-फिरोजपुर) 2 दिसम्बर से 01 मार्च 2027 तक
15903 (डिब्रूगढ़ -चंडीगढ़ एक्सप्रेस) 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक
15904 (चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस) 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।